झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण,विकास एवं पंचायत, खनन एवं भूगर्भ विज्ञान, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री ओपी धनखड़ दो मार्च को बादली विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों का दौरा करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि विकास एवं पंचायत मंत्री धनखड़ शनिवार सुबह दस बजे चांदपुर से अपना दौरा प्रारंभ करेंगे। इस उपरांत काहड़ी, अहरी और खुड्डन गांव में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि विकास एवं पंचायत मंत्री अपने दौरे के दौरान इन गांवों में पूरी हुए विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे और नये विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। पंचायत मंत्री अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होंगे और समस्याएं भी सुनेंगे । प्रवक्ता ने बताया कि पंचायत मंत्री के दौरे के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।