पीपलेश्वर महादेव मंदिर में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम 3 को
बहादुरगढ़। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गांधी चौक के साथ सटी शहर की इमली वाली गली के श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के राजेंद्र मुदगिल ने दी। राजेंद्र मुदगिल ने बताया कि एक शाम शहीदों के नाम.. कार्यक्रम 3 मार्च को शाम 4 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। महाशिवरात्रि एवं एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में हरीश घुलयानी एंड पार्टी के मशहूर गायक हरीश घुलयानी व अन्य गायक कलाकार भगवान शिव की महिमा का बखान एवं देश की रक्षा में शहीद होने वाले शहीदों का गुणगान देशभक्ति के गीतों के माध्यम से करेंगेे।