फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वान दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। एसडीएम विरेंद्र सिंह मंगलवार को सर छोटूराम किसान भवन में किसानों से मिले और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में किसानों से जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम विरेंद्र सिंह ने किसानों से कहा कि कोई भी समस्या हो तो वे सीधे उनके कार्यालय में आकर मिले। इस दौरान किसानों ने कहा कि कस्बे में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे है। किसानों ने आधार कार्ड संबंधी समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखी। किसानों ने एसडीएम को बताया कि मुआवजा के मामले में पटवारी ठीक प्रकार से रिपोर्ट तैयार नहीं कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि वे खुद क्षेत्र का दौरा कर किसानों की समस्याओं का जायजा लेंगे । इस दौरान भाकियू जिला प्रधान धर्मपाल बाढड़ा, सचिव हरपाल भांडवा, गिरधारी मोद,चंद्रपाल आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें