फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्वाइन फ्लू के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बीएमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मकड़ाना में जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी गई। रोग के लक्षण व बचाव के तरीके बताए। स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बुखार, खांसी, जुकाम, गले की सूजन, मांस पेशियों में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, नाखून का नीला पड़ना आदि इस रोग के मुख्य लक्षण हैं। रविंद्र कुमार व अंजूबाला ने इस रोग से संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि साबुन से हाथ धोने चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। छींकते समय मुंह व नाक पर रुमाल रखना चाहिए। पौष्टिक आहार और भरपूर नींद लेनी चाहिए। रोग की शिकायत होने पर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें