बेरी। काठमंडी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में क्षेत्र की गैर-सरकारी संस्था युवा जागृति एवं सामाजिक उत्थान मंच द्वारा 17 जून को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में रक्त जमा करने का कार्य पीजीआई रोहतक की टीम द्वारा किया जाएगा। शिविर में रेडक्रास झज्जर का सहयोग रहेगा। संगठन द्वारा आयोजित यह 29वां रक्तदान शिविर होगा तथा यह शिविर प्रात:9 बजे आरंभ होगा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ विजय नांदल निवासी गांव बोहर जिला रोहतक करेंगे, जिन्होंने अपने पिता भोमचंद्र का पार्थिव शारीर पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआई एमएस रोहतक को रिसर्च कार्यों हेतु दान करके समाज में अंगदान के विषय में एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। इसके अतिरिक्त शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन रोहतक के सचिव पुनीत पूनिया पहुंचेंगे। शिविर में चुनिंदा ग्रुप के रक्त को एकत्रित करने हेतु रक्तकोष सामान्य अस्पताल झज्जर की टीम भी उपस्थित रहेगी।