फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू : सरजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली।
विज्ञापन

किसानों पर मंदी की मार डालने वाली भाजपा सरकार का असली रूप जनता के सामने आ गया है। देश के किसान मजदूर के अधिकारों को तानाशाही रवैया से कुचलने वाली भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह कहना है जिला झज्जर भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष सरजीत गुलिया जहांगीरपुर का। सरजीत यहां बादली में शनिवार को किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों को सब्जी व फल का भाव नहीं मिल रहा जबकि आम लोगों को महंगे दामों में सब्जी और फल मिल रहे हैं। सरजीत ने कहा कि किसानों और मजदूरों के हितों के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जिला झज्जर इंटक किसानों के साथ है और जल्द ही भाजपा सरकार द्वारा किसानों की उपेक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि झज्जर इंटक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर गूंगी और बहरी भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें