गणित ओलंपियाड में 14 होनहारों ने जीते पदक
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2017 के प्रथम स्तर के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इनमें चरखी के एससीआर स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने मेडल प्राप्त किए। प्राचार्य नरसिंह चाहर ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने सात गोल्ड, तीन सिल्वर व चार कांस्य मेडल प्राप्त किए। दिविज कक्षा प्रथम, नितिन कक्षा द्वितीय, नितिश कक्षा तृतीय, पुनित कक्षा चौथी, कीर्ति कक्षा सातवीं, रिया कक्षा दसवीं, प्रिया कक्षा दसवीं ने गोल्ड, दीक्षा कक्षा तीसरी, हिमांशु कक्षा चौथी, जतिन कक्षा चौथी ने सिल्वर तथा कोमल कक्षा तीसरी, अंजली कक्षा तीसरी, जतिन कक्षा चौथी, मुस्कान कक्षा सातवीं ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के पहली से 12वीं तक के 90 बच्चों ने इसमें भाग लिया था। इसमें से 14 बच्चों ने मेडल प्राप्त कर विद्यालय व दादरी क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया। विद्यालय के संचालक रमेश फलस्वाल ने बच्चों को बधाईयां दी तथा स्कूल के प्राचार्य डॉ. नरसिंह चाहार ने बच्चों को निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों की सफलता में गणित अध्यापक अमन दुआ, विकास, रेनू, प्रीति, मीनाक्षी तथा सोनिया का अहम योगदान रहा।