दौड़ स्पर्धाओं में रामकिशन को मिले तीन गोल्ड मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की विभिन्न वर्गों की दौड़ में कस्बा निवासी रामकिशन शर्मा ने तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए। हिसार के गिरी सेंटर में 27वीं मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में छह व सात जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रामकिशन ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने आयुवर्ग में 800 मीटर, 400 मीटर व 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। रामकिशन शर्मा की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों के अलावा मार्केट कमेटी के चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, जिला पार्षद अनिल कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी, सरपंच राकेश श्योराण ने बधाई दी है।