जिलास्तरीय सीनियर थ्रो बॉल प्रतियोगिता 25 को
चरखी दादरी।
25 दिसंबर को जिला स्तरीय सीनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी में पुऱष और महिला दोनों वर्गों में होगा। ये जानकारी संघ सचिव राजेश गोदारा ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी सात से नौ जनवरी 2018 में आदमपुर हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राजेश गोदारा व सुक्रम कादियान ने बताया कि संघ का वरिष्ठ उप-प्रधान रजनीश सांगवान को बनाया गया है। सह-सचिव महेश शर्मा व उपप्रधान छतरपाल बाली रूदड़ौल को बनाया गया है।