फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनखड़ बोट क्लब के 17 खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। धनखड़ बोट क्लब साल्हावास के 17 खिलाड़ी चीन के मिचांग शहर में होने वाले नौकायन ड्रैगन बोट वर्ल्ड कप के लिए चयनित हुए हैं। जिससे धनखड़ वोट क्लब में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हरियाणा टीम के कोच रविंद्र धनखड़ ने बताया कि चीन के मिचांग शहर में होने वाले नौकायन ड्रैगन बोट वर्ल्ड कप का आयोजन 23 से शुरू होकर 27 अक्तूबर तक चलेगा। इसके अलावा फिलीपिंस में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन 28 अक्तूबर से 4 नवंबर तक होगा। इन प्रतियोगिताओं के लिए साल्हावास धनखड़ बोट क्लब के 17 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। कोच रवींद्र धनखड़ ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में मंजू धनखड़ ढाकला, ऋषिता गुलिया, पूजा धनखड़, पूजा जाखड़, प्रिया ,तन्नू, नीतू कासनी हैं। चयनित खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में जय जाखड़, सचिन, सूरज, दीपांशु धनिया, मनोज कुमार, दीपक गोरिया, नितिन गोरिया शामिल हैं। ये खिलाड़ी रविंद्र धनखड़ के पास धनखड़ वोट क्लब साल्हावास में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें