फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 लोगों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Thu, 26 Sep 2024 06:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झज्जर में आवश्यक सेवाओं में जुड़े कर्मचारियों की पोस्टल वोटिंग बुधवार से शुरू हो गई है। पोस्टल वोटिंग सेंटर पर पहले दिन आवश्यक सेवाओं से जुड़े 17 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित किया गया है। फॉर्म 12-डी के द्वारा पोस्टल के माध्यम से मतदान का विकल्प चुनने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी यहां पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान कर सकते हैं। यहां मतदान की सुविधा 25 से 27 सितंबर तक रहेगी व सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पोस्टल वोटिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा फॉर्म 12 भरने वाले चुनाव ड्यूटी से संबंधित कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के लिए आगामी 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक नेहरू कॉलेज स्थित कमरा नंबर डी-3 में सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां पोस्टल बैलेट के जरिये इलेक्शन ड्यूटी से संबंधित कर्मचारी मतदान कर सकेंगे



छोटे समूह बनाकर पोलिंग स्टाफ को दिया प्रशिक्षण
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव को लेकर जिले में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तैयारी की जा रही है। चुनाव ड्यूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जी रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के संचालन की बारीकी से जानकारी दी गई। मतदान के दौरान ईवीएम में अगर किसी प्रकार की समस्या आती है, तो किस प्रकार से उसका समाधान करना है व मतदान प्रक्रिया को सुचारू संचालन के लिए ट्रेनिंग दी गई। इससे पूर्व नेहरू कॉलेज में दो चरणों में मतदान कर्मचारियों की ट्रेनिंग दी गई थी, जिसके बाद अब कर्मचारियों के छोटे समूह बनाकर बारीकी से ईवीएम की कार्यप्रणाली को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें