फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने निकाली रैली, सामाजिक संस्थाओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकाल नशे से दूर रहने का दिया संदेश
विज्ञापन

बादली। शहीदों की याद में शनिवार को बादली के दर्जनों युवाओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। युवाओं ने हरियावणी कलाकार मंजीत बादलिया के नेतृत्व में तहसील प्रांगण से रैली की शुरुआत की। डीजे की धुन पर रैली निकालते हुए युवाओं ने लोगों से नशा न करने की अपील की। वहीं लाडपुर गांव में भी सामाजिक संस्था शहीद-ए-आजम वीर उधम सिंह कल्याण समिति व शहीद उधम सिंह सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राकेश तंवर द्वारा की गई। उन्होंने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री श्याम लोकहित समिति ने पुस्तकालय में शहीदी दिवस मनाया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक, डॉ. राजकरण, हरीश, मनोज कुमार, श्रीभगवान कौशिक सहित अन्य ग्रामीणों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हरीश ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती। शहीदों की शहादत के चलते ही हम आज स्वतंत्र भारत में हैं। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें