फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों के परिजनों को सिंदौलिया खाप -

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढडा। कस्बे के ब्राह्मण भवन में ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप की बैठक आयोजित की गई जिसमें पुलवामा के शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मास्टर अमरचंद चैहड़ ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में होली पर्व की बधाई दी गई। खाप महासचिव अतर सिंह भांडवा ने कहा कि बैठक में पुलवामा के शहीदों को नमन कर खाप की तरफ से कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों के परिजनों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों को पढ़ाने व उनकी शादी में आर्थिक मदद मुहैया करवाने पर जोर दिया। इस अवसर पर रामेश्वर बेरला, अत्तर सिंह भांडवा, सीताराम शर्मा, पूर्व चेयरमैन रामशरण, पूर्व चेयरमैन बहादुर सिंह, प्रेम खरकड़ी, रामनाथ मांढ़ी, प्रताप शर्मा, बिहारीलाल, रामकिशन शर्मा, कमल सिंह ओबरा, स्टेट मार्केट कमेटी सदस्य रामनिवास पिचौपा, धन सिंह शास्त्री, अश्विनी, धनपत सिंह, पूर्व सरपंच महाबीर, अश्विनी, एडवोकेट रामपाल, पवन शर्मा, विद्यानंद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें