अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। पिछले कई माह से वार्ड-31 व वार्ड-20 के लोग पानी की पाइप लाइन टूटी होने से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर थे। वहीं लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए पांच दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों और कर्मचारियों पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया। पार्षद के मुताबिक पानी की पाइप लाइन के टूट जाने से लोग गंदा पानी पीने के मजबूर हो रहे थे। पार्षद शशि कुमार ने बताया कि पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनता की समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि अगर सभी विभागों के अधिकारी इसी तरह से जनता की समस्याओं का समाधान करते रहेंगे तो शहर की जनता को किसी भी तरह परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन श्रीकिशन दहिया ने बताया कि पार्षद शशि कुमार ने पाइप लाइन के टूटे होने की जानकारी तीन-चार दिन पहले दी थी, विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेज कर समस्या की जानकारी दी गई। वहीं अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। उन्होंने बताया कि विभाग का हरदम यह प्रयास होता है कि जनता को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। इस मौके पर महावीर, दलबीर, साधु राम, विजय रोहिल्ला, दीपक, अशोक व गौरव आदि ने मौजूद रहे।