फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव : 49 पुलिसकर्मी इधर से उधर, सात थानों को मिले नए एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर समेत 49 पुलिस कर्मचारी इधर से उधर हुए हैं। जिले के सात थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। झज्जर सिटी थाने का प्रभारी इंस्पेेक्टर सोमवीर सिंह को बनाया गया है। जबकि इंस्पेक्टर मनोज कुमार को आसौदा थाने की कमान मिली है। जिले के नए एसपी अशोक कुमार के आने के बाद जिले के सात थानों, अपराध शाखाओं और चौकियों को नए प्रभारी मिले हैं। इंस्पेक्टर नरेश को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर बहादुरगढ़ सीआईए-वन का प्रभारी बना गया है। वहीं पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर नवीन कुमार को सीआईए-टू बहादुरगढ़ की कमान मिली है। दुजाना थाने में एसएचओ रहे सोमवीर सिंह को झज्जर सिटी थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है। जबकि बिजेंद्र सिंह को एसएचओ साल्हावास बनाया गया है। इंस्पेक्टर मनोज सेक्टर छह थाने के इंचार्ज बनाए गए हैं। वहीं लाइनपार का एसएचओ इंस्पेक्टर दिनकर यादव को बनाया गया है। आसौदा थाने के प्रभारी रहे सुखवीर सिंह को एसएचओ दुजाना बनाया गया है, जबकि बाबू लाल को आसौदा का इंचार्ज बना दिया गया है। इंस्पेक्टर नर सिंह को बेरी चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। एसआई श्रीकृष्ण को डीघल चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। जबकि मांडोठी चौकी के प्रभारी एएसआई योमेश बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें