फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से निकले रुपये, पुलिस भी नहीं कर रही केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र की एक महिला के खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए गए। अब शिकायत दर्ज कराने के लिए वह थानों के चक्कर लगा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। लाइनपार के अशोक विहार कॉलोनी निवासी रानी पत्नी अनिल कुमार ने कहा है कि नाहरा, नाहरी रोड स्थित एसबीआई में उसका खाता है। इस खाते पर एटीएम की सुविधा ले रखी है। गत 15 फरवरी को उसने 40 हजार रुपये निकलवाए थे। 16 फरवरी को फोन पर रुपये निकलवाने के मैसेज आया। चेक किया तो खाते से 22 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद वह बैंक गई तो पता लगा कि गुरुग्राम के मदनपुर इलाके में स्थित एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद उसने एटीएम चेक किया तो वह घर पर ही था। रानी ने बताया कि एटीएम घर पर रखा था फिर भी रुपये निकल गए, इसमें कहीं न कहीं लापरवाही बैंक की ओर से ही रही होगी। इस संबंध में जब वह लाइनपार थाने में गई तो वहां पुलिस बोली की सिटी थाने का मामला है, सिटी थाने में गई तो वहां भी किसी ने सुनवाई नहीं की। अब वह वीरवार को डीएसपी से मिलकर शिकायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें