फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के लिए घर से निकला था छात्र, वापस नहीं लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। घर से स्कूल के लिए निकला 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। परिजन उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। अब परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बसनूर क्षेत्र का निवासी कृपाल सिंह अपने परिवार समेत सेक्टर-7 में किराये पर रहता है। उनका 17 वर्षीय पुत्र ऋषभ नेहरू पार्क में स्थित एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। रोजमर्रा की तरह वह मंगलवार को सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था, मगर वापस नहीं लौटा। शाम तक घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके मित्रों व अध्यापकों से बातचीत की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अब पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है। बताते हैं कि मंगलवार को ऋषभ स्कूल में ही नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं वह तो बीते दस दिनों से स्कूल में उपस्थित ही नहीं हुआ, जबकि रोजाना घर से स्कूल के लिए निकलता रहा। उधर, सेक्टर छह थाने के कार्यवाहक प्रभारी कर्ण सिंह ने कहा कि छात्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें