फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े वृक्ष और खंभे की 7497

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर खड़े वृक्ष और खंभे की 74978-87988 पर वाट्सएप से दें सूचना
विज्ञापन

- अतिरिकत उपायुक्त मनोज कुमार ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण का वाट्सएप नंबर किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए सचिव डॉ. मनोज कुमार ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण का वाट्सएप नंबर 74978-87988 जारी किया है। इस नंबर पर सड़क के बीच खड़े वृक्ष, खंभा या अन्य किसी अवरोधक की फोटो और पूर्ण विवरण लिखकर भेजा जा सकता है। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा व सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर कोई भी नागरिक अपना नाम, जगह का नाम व फोटो भेजकर दुर्घटना संभावित स्थान के बारे में सूचित कर सकता है। प्राधिकरण द्वारा तत्काल ऐसे मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण बनने वाले घुमावदार मोड़, नहरी पुल आदि के बारे में भी इस नंबर पर जानकारी भेजी जा सकती है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सुझाव व समाधान भी वाट्सएप नंबर पर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक सर्दी के मौसम में सावधानीपूर्वक सड़क पर वाहन चलाए और यातायात नियमों की अवश्य पालना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें