अल्प बचत प्रचार अधिकारी की नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन
चरखी दादरी। दादरी उपायुक्त कार्यालय में जिला अल्प बचत प्रचार अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। इस पद के लिए सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर और डाक विभाग के अधिकारियों से उचित अनुभव सहित आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दादरी के नगराधीश मनीष कुमार फौगाट ने बताया कि निदेशक अल्प बचत व लाटरीज विभाग हरियाणा की अनुशंसा पर जिला अल्प बचत प्रचार अधिकारी को अनुबंध आधार पर रखा जाना है। उसे निश्चित एक हजार यात्रा भत्ते व 8115 रुपये प्रोत्साहन राशि सहित 9115 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति उपायुक्त कार्यालय के प्रथम तल पर 111 नंबर कमरा में दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। इसके अलावा वेबसाइट चरखी दादरीडॉटजीओवीडॉटइन पर भी इस आवेदन से संबधित जानकारी ली जा सकती है।