सोनीपत में कबड्डी टीमों का चयन 18 को
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा सर्कल स्टाइल सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमों के लिए ट्रॉयल 18 मार्च को होली चाइल्ड स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स सोनीपत में आयोजित की जाएगी। ये जानकारी एम्योचर कबड्डी एसोसिएशन महासचिव कुलदीप दलाल ने दी। उन्होंने बताया कि 11वीं सीनियर नेशनल सर्कल स्टाइल कबड्डी चैंपियनशिप भारतीय कबड्डी महासंघ द्वारा चंडीगढ़ में 23 से 25 मार्च को होगी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरुष व महिलाओं खिलाड़ियों की टीमें भाग लेंगी। इसके लिए चयन 18 मार्च को होली चाइल्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सोनीपत में होगा।