अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
काठ मंडी क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता सांस्कृतिक क्लब प्रभारी अध्यापिका कृष्णा धवन के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रिंसिपल रामपाल यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की महत्ता के बारे में बताया। अध्यापिका कृष्णा धवन ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रा मनीषा प्रथम, अन्नू द्वितीय और तमन्ना तृतीय रही। सभी प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया।