फोटो 74: कालेज में रोजगार सेमीनार में भाग लेते युवा।
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय रोजगार प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर पूनम ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विभिन्न कंपनियों की ओर से 16 युवाओं को रोजगार दिया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर रिलायंस सामाजिक जिम्मेदार विभाग से अक्षय कुमार ने छात्रों को जागरूक किया। एक कंपनी से जीतू, वरुण और शिवम भी मौजूद रहे। मंच संचालन संदीप ने किया। कंपनी ने सहायक, एसोसिएट और डाटा एंट्री आपरेटर की जाॅब आफर की। 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इन्हें 14,000 व 16,000 मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यक्रम में धर्मेंद्र, डाक्टर उर्मिला, डाक्टर मंजू रानी, डॉक्टर विजय, डॉक्टर पूनम रानी, शर्मिला, पूनम, डॉक्टर समता और निशा मलिक ने भी सहयोग किया।