दादरी के कलाकार मिशन ऑफ यूनिटी कार्यक्रम का बने हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गत शनिवार को दिल्ली के लाल किले पर आयोजित मिशन ऑफ यूनिटी कार्यक्रम में चरखी दादरी जिले के कलाकारों ने भी भाग लिया। इस दौरान कलाकारों ने राष्ट्रीय ध्वज बनाया। कलाकार अमित खुंडिया ने बताया कि कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों से कलाकारों ने भाग लिया जिसमें चरखी दादरी से सुरेंद्र मोरवाल के नेतृत्व में कलाकार प्रमोद राजोतिया, अमित खुंडिया, लतीफ खान व स्वीटी अहमद ने भाग लेकर अपनी कला दर्शायी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता एवं पदमश्री रामवी सुथार, वरिष्ठ चित्रकार लक्ष्मण कुमार, कुलविंद्र सिंह व मोहन लाल मौजूद रहे।
फोटो-26
मिशन ऑफ यूनिटी कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के साथ कलाकार।