फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने जलघर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की गांधीनगर कॉलोनी की महिलाओं ने पेयजल संकट से परेशान होकर पार्षद महेश गुप्ता के नेतृत्व में चंपापुरी जलघर में धरना दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि 10 रोज से उनकी कॉलोनी में पानी सप्लाई नहीं हो रही है। गर्मी के इस मौसम में कॉलोनीवासी बेहद परेशान हैं। उन्हें 400 रुपये में पानी का टैंकर खरीदना पड़ रहा है। गर्मी में पानी की खपत ज्यादा होने व आपूर्ति बिल्कुल नहीं होने से लोग तंग आ चुके हैं। महिलाओं ने करीब तीन घंटे धरना दिया। बाद में महिलाएं वहां लौट आई। पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने पंप सैट खराब होने का हवाला देकर कहा कि पंप सैट ठीक होने के बाद ही पानी की सप्लाई दी जा सकेगी। वार्ड पार्षद महेश गुप्ता ने कहा कि विभाग के पास दो पंप सैट हैं जिनकी समय पर मरम्मत नहीं की जाती। अगर जल्द ही विभाग ने पानी की सप्लाई सुचारु नहीं की तो कॉलोनी की महिलाएं उपायुक्त कार्यालय में धरना देंगी। विदित रहे शहर में पेयजल संकट लगातार बना हुआ है। किसी कॉलोनी में तीसरे दिन तो कहीं दूसरे दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। शहर के लोग पानी के टैंकर मंगवाने को विवश हैं। नहरों में पानी पहुंच चुका है लेकिन अभी जलघरों में पर्याप्त पानी नहीं भरा जा सका है। फिलहाल कुछ दिन से बिजली की आपूर्ति भी चरमराई हुई है जिससे पानी का टाइमटेबल भी गड़बड़ा गया है। इस अवसर पर सरोज, सुनीता, मुन्नी, मंजू, कमलेश, रोशनी, बाला, सावित्री, केला देवी, ललिता आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें