फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम देवता हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरि की भूमि हरियाणा ऐसी देव तुल्य धरा है जहां हर गांव में अपने-अपने ग्राम देवता हैं। ऐसी प्राचीन मान्यता है कि ग्राम देवता हमारे मन का डर दूर करते हैं और अच्छा कार्य करने का विश्वास और दान पुण्य करने की भावना पैदा करते हैं। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण व विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने क्षेत्र के गांव खुंगाई में आयोजित जय दादा बीसर वाले मंदिर में आयोजित धार्मिक भंडारे में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्राम देवता हमारी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक परंपरा के प्रतीक है। हमारी प्राचीन काल से ही मान्यता रही है कि ग्राम देवता हमारे हर दुख-सुख में शरीक होते हैं। कृषि मंत्री धनखड़ मंगलवार देर शाम जय दादा बीसर वाले मंदिर में पहुंचे, पूजा अर्चना की और भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। दादा बीसर वाले मंदिर में आयोजित भंडारे में खुंगाई सहित आसपास के हजारों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर काफी सख्यां श्रद्घालु, खुंगाई सहित कई गांवों के पंचायत प्रतिनिधि, नवीन उर्फ बंटी सौलधा, नरेंद्र कुकड़ौला,जयपाल, प्रकाश माजरा सहित अन्य गणमान्य लोग जबकि प्रशासन की ओर से एसडीएम बादली जगनिवास, नायब तहसीलदार प्रभु दयाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें