फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों ने मुकुंदपुर में लिए खेतों से मिट्टी के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ हो गया। इस योजना के तहत बुधवार को गांव मुकुंदपुर में खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्रित किए गए। साथ ही किसानों को मिट्टी की जांच कराने व मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के लाभ बताए गए। उप कृषि निदेशक डॉ. इंद्र सिंह के दिशा-निर्देशानुसार उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि युद्धवीर भारद्वाज की अगुवाई में इस योजना का शुभारंभ हुआ। खंड कृषि अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार व कृषि विकास अधिकारी डॉ. रोहित वत्स ने गांव के किसानों के साथ मिट्टी के नमूने एकत्र किए। मौके पर मौजूद युद्धवीर भारद्वाज ने किसानों ने कहा कि कृषि अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार समय समय पर अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराते रहें। इस जांच के आधार पर ही खेतों में खाद व फसल की किस्मों का प्रयोग करें ताकि किसान कम खर्च में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकें। इसके साथ-साथ उन्होंने फसल अवशेषों को न जलाने की अपील भी की। खंड कृषि अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने किसानों को खेतों से मिट्टी व पानी का नमूना लेने की विधि व सावधानियां बताई। किसानों से कहा कि 2019-20 में झज्जर जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक गांव से किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र किए जाएंगे, साथ ही गांव के प्रत्येक किसान को प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसकी सहायता से किसान अपने खेत में फसल व उचित किस्म का चुनाव कर सकेगा। इस कार्यक्रम के दौरान इंद्रराज, रणधीर सिंह, राकेश कुमार, सुनील कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें