फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली को दी 56.56 लाख की विकास योजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक नरेश कौशिक ने पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में रविवार को गांव बामनौली में करीब 56.56 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात ग्रामीणों को दी। गांव के सरपंच प्रतिनिधि दीपक माइकल व ग्रामीणों ने विधायक कौशिक द्वारा गांव के विकास के लिए प्रदान की गई इन नई योजनाओं पर उनका आभार जताया। साथ ही पगड़ी बांधकर विधायक कौशिक का स्वागत किया गया। विधायक नरेश कौशिक ने बामनौली गांव में सामाजिक भागीदारी के लिए एक सामुदायिक भवन व दो चौपाल का उद्घाटन करने के साथ ही प्रजापत चौपाल का शिलान्यास किया। विधायक ने ग्रामीणों के साथ पंचायती राज विभाग के माध्यम से करीब 18.41 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, करीब 13.69 लाख रुपये की लागत से बने डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन व करीब 8.62 लाख की लागत से निर्मित हरिजन चौपाल का लोकार्पण किया तथा करीब 15.84 लाख की लागत से बनने वाली प्रजापत चौपाल की आधारशिला रखी। आगामी 100 दिन में हलके में और भी विकास परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा के साथ जहां देश व प्रदेश में जनता ने कमल खिलाने का काम किया है वहीं अब सबका विश्वास रखते हुए एक बार फिर से प्रदेश में मनोहर सरकार को लाने के लिए सभी को एकजुटता से विकास में भागीदार बनना होगा। इस मौके पर कैप्टन राम सिंह दलाल, महेश कुमार, कृष्ण चंद्र, दिनेश शेखावत, देवेंद्र पहलवान, सतबीर चौहान, सुरेंद्र भारद्वाज, विजेंद्र मास्टर, रणसिंह प्रजापति, मेहर प्रजापति, पूर्व सरपंच जगबीर, हंसराज, रामफल, काला प्रधान, अमित, रमेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें