फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और बीएसएफ ने निकाला फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों पर रखेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप जिले में शांति, सौहार्दपूर्ण भाईचारा एवं सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसएसपी अशोक कुमार के आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस व अर्ध सैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व बहादुरगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव के दौरान आम जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पुलिस व अर्ध सैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च संवेदनशील गांव मांडोठी के अलावा डाबोदा, नया गांव, सौलधा, नूना माजरा, मातन, आसौदा, सांखोल समेत कई गांवों से गुजरा। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा चुनावों को निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न करने अथवा शांति एवं आपसी सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में बाधा डालने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें