फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लाहोरी गेट पर 25 लाख की लूट करने वाला गादड़ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली के लाहोरी गेट इलाके में 6 मार्च को एक व्यापारी से 25 लाख रुपये की लूट करने वाले गिरोह का एक बदमाश सीआईए बहादुरगढ़ के हत्थे चढ़ गया है। बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी सज्जन कुमार ने कहा कि उनकी एक टीम सदर थाना क्षेत्र में गश्त पर थी। कानोंदा-कुलासी मोड़ के पास टीम को एक संदिग्ध युवक नजर आया। टीम को देखकर वह भागने लगा तो शक के आधार पर उसे काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान दीपक उर्फ गादड़ निवासी कुलासी के तौर पर हुई है। इंस्पेक्टर सज्जन सिंह ने कहा कि प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए युवक ने लूटपाट व फायर करने की एक वारदात का खुलासा किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के लाहोरी गेट स्थित एक व्यवसायी से 25 लाख रुपये लूट लिए थे। जब व्यापारी ने विरोध किया तो फायर भी कर दिया था। बदमाश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें