फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक विज्ञान के पेपर में नकल के बने दो केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं व 12वीं कक्षा के पेपरों में नकल पर नकेल कसने के प्रशासन द्वारा भरसक प्रयास किए जाने के बावजूद हर रोज नकल के केस पकड़ में आ रहे हैं। साथ ही कोई भी दिन 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में ऐसा नहीं गया, जिस दिन नकल का कोई केस न बना है। इस दौरान मंगलवार को भी परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप की शिकायतें मिली लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण अधिकांश परीक्षा केंद्रों के अंदर शांतिपूर्वक माहौल में परीक्षा संपन्न हुई है। शिक्षा बोर्ड के नोडल अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक विज्ञान के पेपर में दो यूएमसी बने हैं। इनमें से एक झज्जर के राजकीय विद्यालय के परीक्षा केंद्र व एक बिरधाना परीक्षा केंद्र में बनाया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें