फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का गठबंधन केवल जनता से : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा में भाजपा का इनेलो से गठबंधन होने की बात को प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केवल जनता से गठबंधन है और यदि किसी अन्य पार्टी के नेता को भाजपा अच्छी लगती है तो वह इसमें शामिल हो सकता है। जेजेपी, कांग्रेस व आप गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि इन पार्टियों के नेताओं में तो आपस में ही मेल नहीं है तो बाहर यह कैसे गठबंधन कर सकते हैं। धनखड़ रविवार को झज्जर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। बाद में मीडिया के रूबरू हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस में ही पूर्व सीएम हुड्डा व अध्यक्ष तंवर के बीच गठबंधन नहीं है। कांग्रेस हाईकमान हुड्डा की नियुक्ति की लिस्ट फाइनल करती है और एक घंटे बाद ही उसे फाड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आईएएस व आईपीएस की तरह उनकी पार्टी का भी कैडर बन चुका है। यह पार्टी पर निर्भर करता है कि हमारे कैडर को हरियाणा में रखेगी या केंद्र में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें