अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर/मातनहेल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को 12वीं की अंग्रेजी का पेपर था। जिसमें मातनहेल स्कूल के सेंटर-4 से एक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हुए छात्र की पहचान रेवाड़ी के अंकित के तौर पर हुई है। मातनहेल सेंटर-4 के सुपरवाइजर सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह उत्तर पुस्तिकाएं एकत्रित कर रहे थे तो छात्र अंकित उसे धक्का देकर उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। छात्र को उसने पकड़ने की कोशिश लेकिन वह हाथ नहीं आया। सुपरवाइजर सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने धारा 406 के तहत छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इसी सेंटर पर बोर्ड की फ्लाइंग ने एक ही कमरे से आठ केस बनाए। इसके अलावा झज्जर शहर में भी जमकर नकल हुई। फ्लाइंग ने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा कर नकल पर अंकुश के प्रयास किए लेकिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से परीक्षा केंद्रों पर नकल धड़ल्ले से हुई और नकल रोकने के प्रशासन के दावे धरे रह गए।
छात्र अंकित उसे धक्का देकर उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया, वहीं उनके सेंटर में आठ केस बने हैं।
सुरेंद्र, सुपरवाइजर, मातनहेल।