फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ अब होगी कड़ी कार्रवाई: विधायक सुखविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बीजेपी की तरफ से शहर के लाला लाजपत राय चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ धरना एवं प्रदर्शन कर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में इस दुस्साहस का अंजाम जल्द ही भुगत लेने की चेतावनी दी गई। विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने कहा कि भारतीयों को देश के जवानों पर पूरा भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सेना को खुली छूट दे चुके हैं। जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने कहा कि यह आतंकवादी हमला पूरी तरह से कायराना हरकत है, हमारी सेना ने जो ऑल आउट ऑपरेशन चलाया है, उससे डरकर ऐसी हरकतें करने पर आतंकी व पड़ोसी मुल्क उतर आया है। इस प्रकार दीपक बुझने से पहले पूरी तेजी से जलता है वहीं हाल अब आतंकवाद का हो चला है। इस दौरान सोमबीर सांगवान, संजय छपारिया, राजेंद्र परमार, डॉ. दिलीप सांगवान, सुनीता दांगी, राजरानी सांगवान, अनीता लुहाच, सुशीला फौगाट, रामरती फौगाट, तेजपाल चौहान, मन्नू धनखड़, ओमबीर महराणा, कुलवंत फौगाट, रामनिवास, विजय अग्रवाल, कृष्ण पहलवान, लीला समसपुर, धर्मचंद सहजलान, दयाराम जांगड़ा, संदीप फौगाट, जुगनू रावलधी, सुनील श्योराण, भूने चाहार, रामप्रसाद गुप्ता, राजेश, सतीश यादव आदि ने वीर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें