फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बाढ़सा तक मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बाढ़सा गांव में संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पौने चार साल में बादली विधान सभा क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। बाढ़सा आरोग्य धाम भविष्य में शहर के रूप में उभरेगा। इसलिए प्रदेश सरकार ने बाढ़सा आरोग्य धाम को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जोड़ने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नये प्रोजेक्ट लाने और विकास की गति को ज्यादा तेजी से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री धनखड़ ने कहा कि बाढ़सा व आस-पास के क्षेत्र को आरोग्य धाम के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने अधिकारिक रूप से इस क्षेत्र को आरोग्य धाम का नाम दिया है ताकि इस क्षेत्र को विश्वस्तरीय चिकित्सा हब के रूप विकसित किया जा सके। कृषि मंत्री धनखड़ ने शनिवार को बाढ़सा, मुंडाखेड़ा, दरियापुर, जहांगीरपुर, कोट, सिकंदरपुर, सुहरा, कलोई, बामडोला, दादरी तोए, याकुबपुर, औरंगपुर गांवों में पहुंचकर हर घर संजीवनी कार्यक्रम में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को हर घर में नींबू का पौधा रोपित होगा। इस अवसर पर राय सिंह, अनूप अहलावत, पार्टी के पदाधिकारी, ग्रवित डीपीएम अनिल दहिया, प्रशासन की ओर से एसडीएम त्रिलोक चंद, डीडीपीओ हरिसिंह श्योरण, डीएसपी हंसराज, बीडीपीओ इकबाल राठी, परमेंद्र, डीएचओ डॉ. रविंद्र अहलावत, पशु पालन विभाग के डीडी डॉ. मनीष डबास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें