फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आज से
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बिचला बासा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में संगीतमय शिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ आज से शुरू होगा। यह धार्मिक कार्यक्रम दस फरवरी को भंडारे के साथ होगा। इस दौरान श्रद्धालु तत्व मर्मज्ञ स्वामी उमानंद महाराज शिव महापुराण कथा करेंगे। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम के अनुसार दो से आठ फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो से सायं छह बजे तक कथा की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को धार्मिक आयोजन की शुरुआत प्रात: आठ बजे गणेश पूजन व अखंड ज्योति प्रज्वलन से की जाएगी। नौ बजे शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन 8 से 10 बजे तक महादेव व शिव परिवार का पूजन व अभिषेक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें