दिनेश बने कांग्रेस इंटक जिला इकाई के प्रधान
चरखी दादरी। हरियाणा प्रदेश इंटक की बैठक गुरुग्राम के कांग्रेस भवन में 21 जनवरी को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें इंटक के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इसी कड़ी में दिनेश यादव को चरखी दादरी का जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया। दिनेश यादव ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव का धन्यवाद किया। यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर और हलका स्तर पर कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा।