फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधवा-दातौली क्लब विजेता बना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में दूधवा-दातौली क्लब विजेता बना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव दूधवा में इनसो टीम सदस्यों द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में गांव दूधवा-दातोली क्लब के खिलाड़ी विजेता बने। खेलों का शुभारंभ इनेलो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. विजय सांगवान मंदौला ने किया था। वहीं समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रूपेंद्र दांतौली ने शिरकत की। इस अवसर पर इनसो के प्रदेश महासचिव रविंद्र फौगाट, छात्र नेता रमन दूधवा ने खिलाडिय़ों को ईमानदारी से खेल के प्रति मेहनत करने व अनुशासन से अभ्यास करने को प्रेरित किया। फाइनल मुकाबला गांव ढाणी फौगाट एवं दूधवा- दांतौली क्लब के मध्य हुआ जिसमें दूधवा-दातौली की टीम विजयी रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उत्तम, नवनीत, संजय, उत्तम दांतौली, अमित, जीतू, सोमबीर, वीरभान विकास, अरविंद, राकेश आदि विजेता टीम के सदस्यों को नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया ।
फोटो 24 प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें