स्कूली बच्चों ने जलियांवाला बाग का भ्रमण किया
चरखी दादरी।
गांव खेड़ी बत्तर स्थित गोल्डन वैली स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों के साथ पंजाब के अमृतसर व बाघा बार्डर का भ्रमण किया। संस्था संचालक रविंद्र सांगवान ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पड़ोसी राज्यों के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का ज्ञान करवाना है। बच्चों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, लव कुश मंदिर, जलियांवाला बाग व अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। बच्चों को पंजाब स्टार वार हीरोज म्यूजिम के अलावा बाघा बार्डर भी दिखाया गया। इस दौरान बच्चों ने दैनिक परेड भी देखी गई।