फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी में प्रिया, सजल स प्रीति ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्केबाजी में प्रिया, सजल और प्रीति रहीं अव्वल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
खेल महाकुंभ के तहत वीरवार को महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता दादरी बॉक्सिंग सेंटर परिसर में आयोजित की गई। अंत में अंडर-14 के 46 किलोग्राम में प्रिया, 48 किलोग्राम में सजल, 52 किलोग्राम में प्रीति अव्वल रहीं। इसी प्रकार अंडर-17 के 46 किलोग्राम में लीजा, 51 में नितिका और 54 किलोग्राम में विनीता प्रथम रहीं। ओपन कैटेगरी के तहत आयोजित मुकाबलों के 51 किलोग्राम में रविना, 57 किलोग्राम में पुष्पा ने बाजी मारी। स्पर्धा का मार्गदर्शन डीएसओ राजबीर सिंह व बॉक्सिंग कोच रवि सांगवान ने किया। इसके तहत अंडर-14, अंडर-17 और ओपन महिला मुक्केबाजी करवाई गई। इनमें कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान महिला मुक्केबाजों ने अपने खेल का कौशल दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। पीटीआई धर्मेंद्र पहलवान और जिला महासचिव शारीरिक शिक्षक संघ एवं डीपीई अशोक, पीटीआई सतीश, प्रदीप, जसबीर ने बताया कि यह खेल महाकुंभ विशेष तौर पर बेटियों के आत्मबल को अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार की गाइड लाइन अनुसार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें