नौ विद्यार्थियों का नवोदय स्कूल में हुआ चयन
चरखी दादरी।
एमसी कालोनी स्थित न्यू इंडियन कोचिंग स्कूल के नौ विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। संस्था संचालक अशोक शर्मा और प्रबंधक कैप्टन बलबीर शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा जनवरी माह में हुई थी। इसके उपरांत इन विद्यालयों के लिए जिले से 80 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से नौ विद्यार्थी इस संस्था के हैं। उन्होंने बताया कि मधु गौतम, शिखा यादव, यश यादव, निशांत अटेला खुर्द, हर्षदीप बिरहीं कलां, धीरज यादव, राहुल कुमार, मंयक व आशीष फौगाट ढाणी फौगाट का चयन नवोदय स्कूल में हुआ है। अशोक शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी संस्था के सैनिक स्कूल में 27, राष्ट्रीय मिलट्री स्कूल में सात, आर्मी स्कूल में 14 और स्पोर्ट्स स्कूल राई में 20 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है।