बहादुरगढ़। ओमेक्स सिटी स्थित सेंट स्टीफन इंडियन स्कूल में रविवार को मां भारती रक्त वाहिनी और अन्यशा नेटवर्क के सहयोग 219वां रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें करीब 150 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। कौशिक ने कहा कि जब यह पता चलता है कि रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय सेना के लिए किया जा रहा है, तो मन में स्वयं ही उत्साह और गर्व की भावना से भर जाता है। इस मौके पर संदीप, लोकेश, राहुल, कुनाल, प्रदीप, सतीश, निखिल, अनीश दलाल, राहुल भारद्वाज मौजूद रहे। इसके बाद दिनेश कौशिक ने सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय अनोखी प्रदर्शनी में शिरकत की। प्रदर्शनी का आयोजन महिला मोर्चा शहरी मंडल अध्यक्ष मधुमित्तल द्वारा किया जा रहा है। दिनेश कौशिक ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी में लोगों को एक से बढ़कर एक कलाकृतियां देखने को मिलती है।