साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहु में पेड़ों को बचाने के लिए ग्राम पंचायत ने एक नई पहल शुरू की है। सरपंच प्रतिनिधि प्रेम नंबरदार ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य गांव में लगे हरे पेड़ों को काटने से बचाना है। ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया है प्रस्ताव में बताया कि उनके गांव में पेड़ों की संख्या बहुत कम हैं। हम सबको मिलकर इस समस्या को खत्म करना हैं। हमें इस बारिश के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हैं और पेड़ों की कटाई नही करनी हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत बहु ने ये फैसला लिया है जो भी व्यक्ति पेड़ काटता हुआ पाया जाता हैं तो उसे 15 हजार रुपये जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये फैसला सभी ग्रामवासियों पर लागू रहेगा। संवाद