फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी में वीवीपैट व सी-विजिल एप को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून के मार्ग दर्शन में 67-बेरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए मंगलवार को वीवीपैट व सी-विजिल एप को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीडीपीओ राजपाल चहल, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, कनिष्ठ लेखाकार एसएन कौशिक, मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार व सी-विजिल मास्टर ट्रेनर देवेंद्र ने खंड विकास एवं पंचायत विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वीवीपैट व सी-विजिल एप से जुड़ी जानकारी दी। एसएन कौशिक ने बताया कि बेरी विधानसभा के एआरओ एवं एसडीएम डॉ. राहुल नरवाल के निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ईवीएम के साथ जुड़ने वाली वीवीपैट मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सी-विजिल एप पर आने वाले शिकायतों व उनके निवारण को लेकर भी कर्मचारियों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए 12 मई को होने वाले मतदान में 166545 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। बेरी विधानसभा में मतदान 186 मतदान केंद्र बनाए गए है। प्रशिक्षण शिविर में बेरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत राजस्व विभाग के सभी पटवारी व विकास एवं पंचायत विभाग के ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें