फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल का नया बैच 23 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल दादरी में ट्रेनिंग लेने वाले आवेदकों के लिए नया बैच 23 मार्च से शुरू किया जाएगा। इस बैच में ट्रेनिंग लेने वाले आवेदकों को 26 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। दादरी रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल के प्रभारी राजेश रावलधी ने बताया कि रोडवेज ट्रेनिंग बैच में ऑनलाइन करने वाले आवेदकों के क्रम संख्या 13453 से 13935 तक के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण लेने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरकर प्रशिक्षण स्कूल में जमा करवाए हैं, उनमें से वरिष्ठता के आधार पर ही सेलेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया अभ्यर्थियों को संबंधित आरटीए कार्यालय से लर्नर लेकर और विभाग द्वारा निर्धारित फीस भरने की अंतिम तिथि 20 मार्च शाम पांच बजे तक होगी। रसीद व अन्य दस्तावेज प्रशिक्षण स्कूल कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें