शटर तोड़कर मोबाइल की दुकान में चोरी
बादली। जहांगीरपुर बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर मंगलवार रात अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक की ओर से पुलिस को इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मनोज निवासी खुंगाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मंगलवार रात वह अपनी दुकान पर ताला लगाकर घर गया था। जब बुधवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ मिला। यह देखकर उसे आभास हो गया कि दुकान में चोरी हुई है। दुकान के अंदर पहुंचकर देखा तो काफी सामान गायब मिला। जांच के बाद पता चला कि अज्ञात चोरों ने दुकान के अंदर से 10 मोबाइल, 5 चार्जर, 5 पैन कार्ड सहित कुछ मेमौरी कार्ड और एक हजार रुपये की नकदी अज्ञात चोरों ने चुराई है। वहीं आसपास के दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दुकानदार मनोज की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।