बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन प्राचार्या नीलम श्योराण की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. विनित कुमार ने स्वाइन फ्लू और एनीमिया की जागरूकता के लिए विस्तार व्याख्यान दिया और स्वाइन फ्लू के कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके बाद डॉ. संदीप मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के बारे में बताया और विद्यार्थियों के संदेहों को भी दूर किया। डॉ. मानसी ने भी लड़कियों को व्यक्तिगत सफाई और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। सभी लडकियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। इसके बाद डॉ. गुलशन ने मुंह की तथा दांतों की सफाई के बारे में जानकारी दी और मुंह साफ रखने के तरीके के बारे में बताया। खून की जांच व अन्य जांचों के लिए सुनीता और सुदेश बाला को बुलाया गया। उन्होंने अनीमिक बच्चों को तथा शारीरिक रूप से कमजोर 84 बच्चों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।