बाढड़ा। पुलवामा में शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए युवाओं ने रविवार को द्वारका व भांडवा गांव में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। द्वारका गांव में युवाओं को संबोधित करते निगरानी समिति सदस्य मुकेश ने कहा कि इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के युवा पूरी तरह से शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं। भांडवा गांव में सरपंच राकेश ने कहा कि केंद्र सरकार को पाक के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए, जनता पूरी तरह से सरकार के साथ है। इस अवसर पर भीम सिंह, संजू सोनी, विकास, कुलदीप सरपंच, नागेश, राजा मान, सोनू सुलख, रवि मान आदि उपस्थित थे। इसके अलावा गांव काकड़ोली हुक्मी में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर ललित सोनी, अनिल सोनी, जयवीर, संदीप, मास्टर रतनदीप, संदीप, दीपक फौजी, विकास, कृष्ण लाला, अंकुर, सचिन, कुल्लु, नरेश, हिमांशु, बंटी, टोनी आदि मौजूद थे।