फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला मिजाज, बादल छाए रहने से चली शीत लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में वीरवार को आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्र्दता की मात्रा 49 प्रतिशत बनी रही। 18 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चलीं। वीरवार को मौसम में फिर बदलाव आया है। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे। दिन के समय धूप कुछ समय के लिए खिली। सूर्य देव बादलों के बीच छिपे रहे। 18 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चली। मौसम में 49 प्रतिशत आर्र्दता बनी रही। बादल छाए रहने व धूप न खिलने पर मौसम में ठंडक बनी रही। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया था ऐसे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें