फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसान की दुर्दशा हुई है:महेंद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणबीर सिंह महेंद्रा के नेतृत्व में रविवार को गांव नांधा का दौरा किया। इस दौरान रणबीर सिंह महेंद्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान की दुर्दशा हो गई है, आज किसान को अपना अनाज बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है वहीं किसान को अनाज बेचने के लिए ऑनलाइन करने के नाम पर अनेक प्रकार से परेशान किया जा रहा है। किसान को फसल भाव कम मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है जिससे बेरोजगारी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज को तुरंत प्रभाव से माफ किया जाएगा व युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस अवसर पर जयलाल, समेर, जयसिंह, मांगेराम, दिलीप, धनपत, सतीश, बलवान रामबीर, संदीप, सुरेश, बलवान फौगाट, संदीप, रमेश व राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें