अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। गांव काकड़ोली हट्ठी में लावारिस पशुओं को लेकर पंचायत हुई। पंचायत गांव के खेल मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता काकड़ोली हट्ठी के सरपंच अजीत सिंह और काकड़ोली सरदारा के पूर्व सरपंच बेदप्रकाश ने की। पंचायत ने निर्णय लिया कि अगर कोई भी पशुपालक अपने घरेलू पशु को खुले में छोड़ेगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत में मुख्य रूप से लावारिस पशुओं से बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। काकड़ोली हट्ठी के सरपंच अजीत ने कहा कि गांव काकड़ोली हट्ठी और काकड़ोली सरदारा में भारी संख्या में लावारिस पशु खुले में घूम रहे थे जो किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे थे अब इन पशुओं को दोनों गांवों लोगों ने चंदा एकत्र करके कमोद गोशाला में भिजवा दिया है ।सरपंच अजीत सिंह नेे कहा कि अगर भविष्य में कोई भी पशुपालक खुले में अपने पशु को छोड़ेगा तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ व सामाजिक दंड भी दिया जा सकता है। यह जुर्माना 11 से 51 हजार रुपये तक लगाया जा सकता है। इस अवसर पर सुदेश, सूबे, प्रवेश, शेर सिंह, राजबीर, भूप सिंह, नरेंद्र, जगवीर, धूप सिंह, मांगेराम, धन सिंह, जागेराम, जगदीश, रिसाल सिंह, विजेपाल, जोगेंद्र, वेदप्रकाश, अजय व कमल आदि मौजूद थे ।